पूर्णिया: जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह के आवास पर निगरानी का छापा, बैंक लॉकर को किया सील 

    पूर्णिया: जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह के आवास पर निगरानी का छापा, बैंक लॉकर को किया सील 

    पूर्णिया(PURNIA): पूर्णिया में नगर निगम के जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह के घर में पटना से आई निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है.  यह छापेमारी आज सुबह 6:00 बजे से ही चल रही है. छापेमारी निगरानी के 12 सदस्य टीम द्वारा की जा रही है. जिसका नेतृत्व निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान कर रहे  हैं. छापेमारी में अंदर से जो तस्वीर आई है उसमें बड़ी राशि गिनते हुए निगरानी के सदस्य देखे गए हैं. वहीं सोने और चांदी भी मिली है. शिव शंकर सिंह के पूर्णिया स्थित आवास पर मोटी रकम कैश के रूप में मिली है. जबकि उनके बैंक लॉकर को भी सील करने की प्रक्रिया  चल रही है. बताते चलें कि इससे पूर्व पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक दयाशंकर की सरकारी आवास सहित पांच ठिकानों पर निगरानी के विशेष टीम द्वारा छापेमारी की गई थी.  जिसमें आय से अधिक संपत्ति के साथ साथ सोने और जवाहरात भी मिले थे और एसपी दयाशंकर को निलंबित कर दिया गया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news