सुधाकर सिंह ने अपने इस्तीफ़े की चर्चा को किया खारिज, कहा वे मंत्री रहेंगे या नहीं ये सिर्फ लालू यादव तय करेंगे 

    सुधाकर सिंह ने अपने इस्तीफ़े की चर्चा को किया खारिज, कहा वे मंत्री रहेंगे या नहीं ये सिर्फ लालू यादव तय करेंगे 

    पटना(PATNA): पिछले दिनों कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के कृषि मंत्री ने उनके विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया था. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. मंगलवार को भी बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री में सवाल-जवाब हुए थे. इन सबके बीच कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे की चर्चा होने लगी. जिसका खंडन कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खुद किया. मीडिया से बातचीत में सुधाकर सिंह ने कहा है कि वह अपनी पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सिर्फ और सिर्फ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ही कोई फैसला कर सकते हैं.

    मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा है कि उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए पहल की है. मुख्यमंत्री को उन्होंने अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में कई बार जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर भरोसा दिया है. लेकिन वे मंत्री रहेंगे या नहीं सिर्फ उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय कर सकते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news