गया : अपने ही स्कूल की बस से कुचलकर छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने वाहन को किया आग के हवाले

    गया : अपने ही स्कूल की बस से कुचलकर छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने वाहन को किया आग के हवाले

    गया(GAYA): बिहार के गया में अपने ही स्कूल के वाहन से कुचलकर छात्र की मौत हो गई है. बस चालक और खलासी की लापरवाही के कारण यह घटना घटी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूली बस में आग लगा दी. घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहता पेट्रोल पंप के समीप घटी. इस तरह की घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी.

    निजी स्कूल की बस से हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार बुनियादगंज थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय संचालित है. इस विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र मयंक कुमार स्कूल जाने को निकला था. स्कूली बस में वह चढ़ा था, किंतु गेट खुला रहने के कारण बस से नीचे गिर गया. वहीं ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट कर दिया था और आगे बढ़ा दिया था, जिससे नीचे गिरे बच्चे की कुचलकर मौत हो गई.

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूली बस में लगाई आग

    इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्कूली बस को आग के हवाले कर दिया. बस धू-धू कर जल रही थी. वह इस तरह की घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाना के पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी. स्कूली बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास जारी था. वहीं आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं. मृत छात्र मयंक कुमार सिकहर का रहने वाला बताया जा रहा है. वही लोगों के अनुसार उक्त स्कूली बस में चालक नहीं था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news