दिल्ली NCR सहित इन राज्यों में भूकंप के तेज झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता 

    दिल्ली NCR सहित इन राज्यों में भूकंप के तेज झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता 

    टीएनपी डेस्क- दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज  झटके महसूस किए गए हैं.  भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए. सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र  नेपाल था. 

    इन राज्यों में लगे झटके

    नेपाल में आए इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा पंजाब और राजस्थान में भी महसूस किए गए हैं.काफी देर तक लोगों ने इसके झटके महसूस किए. हालांकि अब तक इस भूकंप से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है.

    ANI ने किया ट्वीट 

    दो बार महसूस किए गए झटके 
     
    नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक भूकंप के झटके दो बार आए. दोपहर 2.25 बजे पहला झटका महसूस किया गया. जिसकी तीव्रता 4.6 थी. फिर  दोपहर करीब 2.51 बजे भूकंप का दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता 6.2 थी. जिसके बाद लोग दहशत में आ गए. 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news