जापान में जोरदार भूकंप, करीब 50 लोगों की चली गई जान, पढ़िए पूरी खबर

    जापान में जोरदार भूकंप, करीब 50 लोगों की चली गई जान, पढ़िए पूरी खबर

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- नये साल जापान के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ, यहां खुशी की जगह गम पसरी हुई मिली. जापान के इशिकावा में नए साल के पहले दिन ही 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसमे अभी तक 48 लोगों की मौत की खबर है. हालांकि, जापन सरकार ने इसे लेकर तमाम तरह से जुटी हुई है. सुरक्षाकर्मियों का रेस्कयू ऑपरेशन लोगों की जान बचने के लिए जारी है.

    भूकंप से कई जगहों पर लगी आग

    इस खतरनाक भूकंप से धरती तो हिली ही , इसके साथ ही कई जगहों पर आग लग गई . आग इतनी भयंकर थी कि 200 इमारतें जलकर खाक हो चुकी थी. इन झटकों से 32,500 घरों में बिजली नहीं है. इसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखाई पड़ रहा है. मुसिबत ये भी सामने आ रही है कि यहां एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है. अभी फिलहाल सभी अपनी जिंदगी को बचाने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं, ताकि कुदरत के इस कहर से पहले खुद को सुरक्षित रखा जा सके.

    मलबे में दबाने के लिए जुटे 1 हजार सैनिक

    जापान के रक्षा मंत्री के मुताबिक मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए एक हजार सैनिक लगाए गये हैं. जो इस विपत्ती की घड़ी में लोगों की जान बचाने के साथ ही तमाम तरह के मदद मुहैया करा रहें हैं. इतना ही नहीं इस मुश्किल हालत से निपटने के लिए 8 हजार सैनिकों को रिजर्व  में रखा गया है, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी रेस्क्यू ऑपरेशन में न आए. इधर, खतरे के अंदेशे को देखते हुए भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के 10 हजार कर्मचारी तैनात किए जायेंगे. सोमवार की रात खतरे के अंदेशा को देखते हुए एक लाख लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया था. इन्हें सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है. हालांकि, बाद में सुनामी की चेतावनी वापस लिए जाने के बाद लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं. उनके चेहरे में थोड़ी मुस्कान आई है.

     



    Related News