अवैध बालू को लेकर छापामारी के दौरान डिहरी SDM समीर सौरभ के गाड़ी पर पथराव

    अवैध बालू को लेकर छापामारी के दौरान डिहरी SDM समीर सौरभ के गाड़ी पर पथराव

    रोहतास(ROHTAS): खबर रोहतास जिला के डेहरी से है. जहां डेहरी थाना क्षेत्र के कोल डिपो के पास अवैध बालू को लेकर छापामारी करने गए डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ के गाड़ी पर पथराव कर दिया गया. हालांकि इस हमले में SDM बाल-बाल बच गए. लेकिन इस दौरान एसडीएम का बॉडीगार्ड घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना डिहरी के कोल डिपो के पास की है. 

     यह भी पढ़ें:

    छपरा: कार की बैकलाइट के पीछे बनाए गए तहखाने में छुपाकर की जा रही थी शराब तस्करी

    20 से अधिक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त 

    बताया जाता है कि इस दौरान 20 से अधिक बालू लदे ट्रैक्टर भी जब्त किए गए थे. वहीं प्रशासन की टीम पर पथराव कर कई बालू माफिया बालू लदे कई ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने में सफल रहे. वहीं प्रशासन की टीम पर पथराव कर कई बालू लदे ट्रैक्टर को माफिया तंत्र द्वारा जबरन छुड़ा कर ले जाया गया. डिहरी के एसडीएम आईएएस समीर सौरभ ने बताया कि छापामारी के दौरान दो-तीन जगह पथराव की वारदात हुई है. स्थानीय प्रशासन माफिया तंत्र को चिन्हित कर रही हैं. अभी भी कई जगह अवैध रूप से बालू डंपिंग किया गया है. जिसकी धरपकड़ की जा रही है. बता दें कि एसडीएम फिलहाल सुरक्षित है. इसके अलावा इस पथराव में कई पुलिसकर्मी को भी चोट लगने की सूचना है. 



    Related News