टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर यह लगता है कि ‘भाई अब यह कौन सा नया मजाक है’. कुछ वीडियो पर तो विश्वास करना ही मुश्किल हो जाता है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला मधुमक्खियां के छत्ते से शहद खाती नजर आ रही है और उसके चेहरे को मधुमक्खियां ने पूरा बिगाड़ दिया है. इस वीडियो में महिला का चेहरा देख तो पहली झलक में आप भी डर जाएंगे. वहीं महिला को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता वह बड़े ही चाव से शहद खाते दिख रही है.
असली चेहरा पहचानना मुश्किल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म आजकल एंटरटेनमेंट का जरिया हो गया है. हर प्रकार की चीज यहां देखने को मिलती है. चाहे वह इमोशनल हो या फनी. किसी फिल्म की ही तरह अब सोशल मीडिया पर कांटेक्ट देखने को मिलता है. महिला के खौफनाक नजारे देख हर कोई हैरान है. इस वीडियो में महिला का पूरा चेहरा बिगड़ गया है. मधुमक्खियों के काटने की वजह से उसका आधा अच्छे पूरी तरह से सूज गया है. महिला का असली चेहरा पहचानना मुश्किल है. मगर ऐसा लगता है कि महिला को इन सब चीजों का कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा वह काफी मजे से शहद का मजा ले रही है और वीडियो बना रही है.
लोगों ने बताया फ़िल्टर
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सरल होने के बाद अब हर कोई इसमें अपनी अलग-अलग राय दे रहा है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो में महिला को किसी मधुमक्खी ने नहीं काटा बल्कि वह एक फिल्टर का इस्तेमाल कर रही है. यूजर ने लिखा कि महिला ने फिल्टर का इस्तेमाल किया है. मधुमक्खियों को देखो यह बिल्कुल नकली लग रहें है. वहीं कुछ लोग महिला का बुरी तरह मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ हैरान होकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे. ऐसे में बात चाहे जो भी हो मगर सोशल मीडिया पर ऐसी अजीबो गरीब चीजों का सिलसिला जारी है. आए दिन इस एंटरटेनमेंट के घर में कारनामे होते रहते हैं.

