SSC GD Constable 2022: 24 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

    SSC GD Constable 2022: 24 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 के लिए भर्ती  निकाली है. इसके जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में कांस्टेबल जीडी, एसएसएफ, असम राइफल्स् में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.  एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू हो गया है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 24 हजार 369 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा.

    सैलरी(salary)

    एनसीबी में सिपाही पद के लिए सैलरी पे लेवल- 1 एनसीबी (18000-56900) और अन्य पदों के लिए पे लेवल-3 (21,700-69,100) है.

    आयु सीमा(age limit)

    उम्मीदवारों की आयु 1-01-2023 तक कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए. अरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. SC/ ST कैटेगरी के लिए 5 साल और OBC कैटेगरी के लिए 3 साल की छूट उम्र सीमा में दी गई है. 

    Important date 

    ऑनलाइन आवेदन शुरू- 27 अक्टूबर
    आवेदन की लास्ट डेट- 30 नवंबर
    ऑफलाइन चालान बनाने की अंतिम तिथि- 30 नवंबर 2022
    ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय- 1 दिसंबर
    कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट- जनवरी 2023

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news