पटना(PATNA):बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को बड़ी छापेमारी शुरू की है.यह कार्रवाई Bihar Medical Services and Infrastructure Corporation Limited (BMSICL) के डीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के कई ठिकानों पर की जा रही है.सूत्रों के अनुसार पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) का मामला दर्ज किया गया है.इसी मामले में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पटना समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.
BMSICL के डीएम (प्रोजेक्ट)पंकज कुमार के कई ठिकानों पर रेड
बताया जा रहा है कि जैसे ही निगरानी की टीम एक ठिकाने पर छापेमारी के लिए पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान लाखों रुपये नकद अपार्टमेंट के बगल की गली में फेंक दिए गए. हालांकि निगरानी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन पैसों को बरामद कर लिया.अब तक की कार्रवाई में लाखों रुपये नकद मिलने की बात सामने आ रही है। निगरानी विभाग की टीमें अभी भी कई ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच कर रही है.
प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का पूरा ब्यौरा जारी किया जाएगा.फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


