सिवान: जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, छह लोग गंभीर हालत में इलाजरत


सिवान (SIWAN): बिहार के सिवान जिले से एक बार फिर जहरीली शराब से मौत की खबर सामने आई है. सिवान जिले के लकड़ीनबीगंज प्रखंड के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग गंभीर हालत में इलाजरत हैं. मृतकों में नरेश राउत और जनकदेव राम शामिल हैं. इस मामले में इलाजरत धुरन राम ने शराब पीने की बात स्वीकार की है. हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस और जिला प्रशासन के तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जिला प्रशासन ने अस्पताल से मीडियाकर्मियों को बाहर कर दिया है.
जांच में जुटी पुलिस
वही तबीयत बिगड़ने के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. घटना सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है. अभी तक प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है. दो व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके के लोग भी सकते में हैं. मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है.
4+