टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पिता हो या पति हो, एक लड़की या महिला के जीवन का एक ऐसा व्यक्ति होता है जो उसकी इज्जत और अस्मत की रक्षा करता है और उसकी हर जरूरत पूरा करता है.एक पिता और पति के साये में एक लड़की अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है उसको इस बात का विश्वास होता है कि उसके पति या पिता के रहते कोई भी उस पर बुरी नजर नहीं डाल सकता लेकिन कलयुग के इस जमाने में लोग इतने पापी और स्वार्थी हो गए है कि उनकी बेटी पत्नी की इज्जत की परवाह भी नहीं है. एक ऐसा ही बाप बेटी और पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पापी ने 2000 रुपये के लिए अपनी बेटी और पत्नी की इज्जत का सौदा कर दिया.
जवाब सुनकर कांप उठे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक जब मकान मालिक ने किरायेदार से 2000 मांगे तो उसे पैसे देने के बजाय एक ऐसी शर्त रखी जिसको सुनकर हर वह व्यक्ति जिसकी नजर में शर्म बाकी है वो पानी पानी हो जाएगा.दरअसल 2000 के लिए उस कलयुगी पिता और पति ने अपनी पत्नी और बेटी के अस्मत का सौदा कर दिया और मकान मालिक से कुछ ऐसा कहा जिसको कोई सोच भी नहीं सकता है.बताया जा रहा है कि उस व्यक्ती ने 2,000 रुपये महीने किराए पर एक कमरा लिया था. लेकिन लगातार आर्थिक तंगी के कारण परिवार चार महीने तक किराया नहीं चुका सका था. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पति ने मकान मालिक के साथ एक खौफनाक समझौता किया. किराए की रकम के बदले उसने अपनी पत्नी की अस्मत मकान मालिक को सौंप दी. इसके बाद, आरोपी पति की मौजूदगी में मकान मालिक ने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद मकान मालिक की नीयत नाबालिग बेटी पर भी बिगड़ गई.
नाबालिक बेटी के साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश
उसके बाद मकान मालिक ने महिला के बाद उसकी नाबालिक बेटी के साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की.कई बार ये सिलसिला चलता रहा.ये एक बार की बात नहीं थी. वही इस मामले में जब पुलिस ने शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह मामला गुजरात के मोरबी इलाके का है.

