पुलिस हिरासत में सिकंदर मांझी की मौत मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी नेताओं ने जांच की मांग की

    पुलिस हिरासत में सिकंदर मांझी की मौत मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी नेताओं ने जांच की मांग की

    छपरा(CHHAPRA): बिहार पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत सिकंदर मांझी की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां इसे लेकर सरकार को घेरने में लग गई हैं. विपक्ष के नेताओ का मृतक के परिजनों से मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है.

    सुशील मोदी और राजीव प्रताप रूडी ने बंधाया ढांढस

    बुधवार के दिन बीरा मांझी के पुत्र सिकंदर मांझी की पुलिस अभिरक्षा में मौत पर गड़खा प्रखंड के रामपुर पीठेघाट गांव में राज्यसभा सांसद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भारी भरकम लाव लश्कर के साथ परिजनों को ढांढस बंधाने आये और उसके बाद स्थानीय सारण सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत युवक की मौत को रहस्यमयी बताते हुए उसे गंभीर जांच का विषय बताया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की. सांसद रूडी ने परिवार की आर्थिक मदद का भी एलान किया.  

     



    Related News