तेज प्रताप की धमकी के बाद अचानक बेहोश हुए श्याम रजक, जानिए क्या है मामला

    तेज प्रताप की धमकी के बाद अचानक बेहोश हुए श्याम रजक, जानिए क्या है मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने पार्टी के महासचिव श्याम रजक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस करने की बात कही. मीडिया में यह खबर आने के बाद श्याम रजक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. टेंशन के कारण बिहार भवन में श्याम रजक अचानक बेहोश हो गये. आनन-फानन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल ले गये.

    बैठक से नाराज होकर तेजप्रताप यादव निकले बाहर

    दरअसल, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राजद की अंदरुनी कलह अचानक निकल कर सामने आ गयी. आरजेडी कार्यकारिणी की बैठक से नाराज होकर तेजप्रताप यादव अचानक बाहर निकल गये. बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि कल के कार्यक्रम के बारे में पूछने पर राजद नेता श्याम रजक ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दी.

    श्याम रजक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे तेजप्रताप

    तेजप्रताप ने मांग किया कि ऐसे भाजपाईयों को संगठन से बाहर किया जाए. तेजप्रताप ने कहा कि श्याम रजक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे. जूता सिलने वाला मंजूर है लेकिन श्याम रजक मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि बचपन में मैंने जिस व्यक्ति की गोद में खेला है, आज उसी व्यक्ति ने मुझे गालियां देने का काम किया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news