बिहार से भेजे शूटर और डांसर का हो गया कत्ल! जानिए जपला शूटाउट की पूरी कहानी 

    बिहार से भेजे शूटर और डांसर का हो गया कत्ल! जानिए जपला शूटाउट की पूरी कहानी 

    रांची(RANCHI): जपला में हुई डांसर की हत्या का अब खुलासा हो गया है.इस हत्याकांड में बिहार से शूटर को भेजा गया. पूरी डील 60 हजार रुपये में हुई और औरंगाबाद से जपला पहुँच कर शूटर ने वारदात को अंजाम दे दिया. पूरे कत्ल के पीछे कोई और नहीं बल्कि डांसर पूजा का प्रेमी ही निकला है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी संदीप कुमार सिंह,शूटर पप्पू शर्मा और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.इस मामले का खुलासा पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता कर किया है.

    अब थोड़ा पीछे चलते है जब पूजा और संदीप के बीच प्रेम परवान चढ़ रहा था. दोनों छतरपुर के रहने वाले है. लेकिन पूजा जपला में रहती थी. स्टेज डांसर के रूप में खूब चर्चित थी. इस दौरान एक प्रोग्राम में ही दोनों में मुलाकात हुई. फिर दोस्ती और बाद में दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई. दोनों में खूब बाते होती थी. बीच बीच में संदीप पूजा से मुलाकात करने भी आता था. इस दौरान पार्टी भी होती थी. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में तकरार शुरू हुआ. फिर प्यार नफरत में बदल गया.

    नफरत की वजह कोई और नहीं बल्कि संदीप का शादी शुदा होना था. संदीप को डर था की पूजा उसकी ज़िंदगी में और ज्यादा रही तो उसका घर बर्बाद हो जाएगा. इसी वजह से धीरे धीरे दूरी बढ़ाने लगा. लेकिन पूजा संदीप से दूर नहीं होना चाहती थी. वह हमेशा उसे खोजती,इसके दोस्तों से फोन कर उसके बारे में बात करती थी. इस बीच संदीप को लगा की पूजा अगर उसे घर पहुंची तो उसके ज़िंदगी में भूचाल आजाएगा.इसी वजह से संदीप सिंह ने शुभम के साथ मिल कर हत्या की योजना बनाई.

    इस बीच संदीप ने औरंगाबाद के शूटर पप्पू शर्मा से मुलाकात कराई. पूरी डील 60 हजार रुपये में तय की गई. पूजा की फोटो और उसका पता के साथ मोबाईल नंबर दे कर  प्रेमिका की सुपारी दे दिया. इसके बाद शूटर बाइक पर सवार हो कर जपला के नर्तकी मुहल्ला पहुँचा पूजा को फोन किया. फोन पर उसने बताया कि कुछ बात करनी है. किसी जगह पर प्रोग्राम होना है. इस वजह से पूजा घर से बाहर निकल कर उसके बाइक के पास पहुँच गई. इतने में ही कमर से बंदूक निकाल कर पूजा के सर में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

    बता दे कि 22 दिसंबर को पूजा की हत्या की गई थी. बाइक सवार अपराधी पहुंचे और सर में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था. इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया. CCTV और अन्य पहलू पर जांच के दौरान ही उसके प्रेमी का नाम सामने आया.आखिर में प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद शूटर और दोनों के बीच मुलाकात कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस पूरे खुलासे में हुसैनाबाद डीएसपी एम याकूब,हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव,हैदरनगर प्रभारी अफजल अंसारी के साथ कई थाना के पुलिस शामिल रही.                                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news