बिहार दौरे पर पीएम मोदी किसानों को देंगे सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री के साथ की समीक्षा बैठक

    बिहार दौरे पर पीएम मोदी किसानों को देंगे सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री के साथ की समीक्षा बैठक

    पटना(PATNA): प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने 24 फरवरी को भागलपुर दौरे पर आने वाले हैं. किसान निधि का पैसा छोटे किसानों को उनके अकाउंट में देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार आ रहे हैं.  ऐसे में पीएम के दौरे से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंचे. यहां उन्होंने कृषि रोड मैप की जमकर सराहना की. शिवराज सिंह ने कहा कृषि के क्षेत्र में बिहार विकास कर रहा है. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री बनने के बाद वे तीसरी बार बिहार में कृषि को लेकर समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में बिहार के कृषि मंत्री सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे.

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने बिहार के किसानों के लिए रिसर्च की टीम मांगी है, ताकि फसल को लेकर रिसर्च किया जा सके. साथ ही तकनीकी के आधार पर बिहार में किसान खेती कर सके.  मंगल पांडे की इस मांग पर भारत सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news