SBI Clerk Vacancy 2024: एसबीआई में 13 हज़ार पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

    SBI Clerk Vacancy 2024: एसबीआई में 13 हज़ार पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

    SBI Clerk Vacancy 2024: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. दरअसल एसबीआई ने 13000 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है. यह वैकेंसी क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट  के पदों पर निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदक की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2025 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

    एसबीआई में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. वही जो अभ्यर्थी अभी ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में है वह भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं .

    आयु सीमा(Age Limit) 

    इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गई है. वही एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट दी जाएगी. 

    आवेदन शुल्क(Application Fee) 

    एसबीआई में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एसटी, एससी कैंडिडेट को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news