कुछ देर में निकलेगी सरहुल शोभायात्रा, मुख्य चौक-चौराहों पर जाने से बचें, निजी वाहनों पर भी रोक

    कुछ देर में निकलेगी सरहुल शोभायात्रा, मुख्य चौक-चौराहों पर जाने से बचें, निजी वाहनों पर भी रोक

    रांची (RANCHI) : सरहुल जुलूस के मद्देनजर आज (1 अप्रैल) शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. वहीं कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर 1 बजे से जुलूस खत्म होने तक सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

    • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
    • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे और उसी जगह से अन्य मार्गों पर जा सकेंगे .
    • जाकिर हुसैन पार्क से कमिशनर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
    • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिशनर चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • अपर बाजार से शहीद चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • चडरी तालब से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड (मेन रोड) की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • चर्च रोड से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • वूल हाउस हाउस के पास मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • कर्बला चौक से रतन पीपी की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • राजेंद्र चौक से ओभरब्रीज, सुजाता चौक की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.
    • पटेल चौक से मुंडा चौक की ओर परिचालन बंद रहेगा.
    •   बहुबाजार से मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.
    • जमशेदपुर रोड नामकुम क्षेत्र से चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक या बहुबाजार चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    • कांटाटोली से बहुबाजार की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बहुबाजार तक होगा और वहां से चुटिया थाना मार्ग से परिचालित होंगे.
    • पिस्का मोड से रातु रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा.
    • शहर के अन्य मार्गों में सरहुल शोभा यात्रा के अवसर पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news