संभल रथ यात्रा: वर्दी में गदा लेकर घूमना पड़ गया भारी!बाबा ने बैठा दिया जांच,अब हो सकती है कार्रवाई  

    संभल रथ यात्रा: वर्दी में गदा लेकर घूमना पड़ गया भारी!बाबा ने बैठा दिया जांच,अब हो सकती है कार्रवाई

    टीएनपी डेस्क(TNPDESK): हाल के दिनों में संभल कई वजहों से देश में सुर्खियों में बना हुआ है. पहले शाही मस्जिद को लेकर एक बड़ा विवाद हुआ. हालत तनावपूर्ण हो गए. लेकिन इसके बाद एक रथ यात्रा निकाली गई. जिसमें संभल CO की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. तस्वीर में संभल CO वर्दी में ही हाथ में गदा लेकर यात्रा में चल रहे है. साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने मंदिर तक पहुंचे. इस इस तस्वीर को लेकर CO साहब पर जांच बैठ गई है. नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने का आदेश IG के द्वारा दिया गया.

    दरअसल पिछले महीने संभल में एक रथ यात्रा निकाली गई थी. रथ यात्रा कई मुस्लिम बाहुल्य इलाके से भी गुजरी थी. यह सब तब हो रहा था जब मस्जिद के सर्वे को लेकर विवाद शुरू हुआ था. आखिर में यह तस्वीर देश में सुर्खियों में बन गई. लेकिन जैसे जैसे तस्वीर वायरल हुई वैसे ही अधिकारी की मुसीबत बढ़ गई. वर्दी के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है.इसके बाद CO अनुज कुमार को अब अपना पक्ष रखना होगा. आखिर वह धार्मिक कार्यक्रम में गदा लेकर क्यों घूम रहे थे. इसके पीछे की कहानी क्या है.

    बता दे कि संभल CO के खिलाफ पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ने इसकी शिकायत DGP के पास दर्ज कराया. जिसमें बताया गया कि वर्दी नियम का उल्लंघन किया गया है. ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. शिकायत के बाद DIG ने जांच का आदेश दे दिया है. अब पुलिस अधिकारी CO के खिलाफ पूरे मामले की जांच कर रहे है. साथ ही उनका पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा गया है.                           


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news