सचिन ने विराट की जीत पर लिखा एक प्यार भरा पोस्ट, कहा ‘मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया’

    सचिन ने विराट की जीत पर लिखा एक प्यार भरा पोस्ट, कहा ‘मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया’

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : विराट कोहली ने 50वा वन डे सेंचुरी बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. बीते दिन यानी बुधवार को हुए इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमी फाइनल मैच कोहली के लिए बेहद खास रहा. क्रिकेटर के इस बड़े अचीवमेंट के बाद पूरा भारत झूम उठा है. कोहली ने यह शतक लगाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया है. बता दे कि सचिन का 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड था अब कोहली ने 50 शतक लगाकर इस रिकार्ड को तोड़ दिया है.

    सचिन ने ट्वीट शेयर कर जाहीर की खुशी

    विराट कोहली ने बीते मैच में 106 गेंद पर 100 रन बनाकर शतक अपने नाम किया है. सबसे खास बात तो यह है कि इस दौरान स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे. विराट के इस कामयाबी में काफी खुश नजर आए. स्टेडियम में उन्होंने खड़े होकर विराट के लिए ताली बजाई. वहीं अब सचिन ने विराट के लिए एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है.

    सचिन ने किया ट्वीट

    सचिन तेंदुलकर ने विराट की तारीफ में ट्वीट कर कहा कि जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था. मैं उस दिन अपनी हँसी नहीं रोक सका. लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया. मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया है.'उन्होंने आगे लिखा कि मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। और इसे सबसे बड़े मंच पर - विश्व कप सेमीफाइनल में - और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news