टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सिंगापुर में बीते कल यानी सोमवार को लालू यादव का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. बता दें कि लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया है. वहीं, दोनों के सफल ऑपरेशन के बाद एक वीडियो काफी वायल हो रहा है. वीडियो में रोहिणी ऑपरेशन के बाद काफी खुश नज़र आ रही है और सबको शुक्रिया कह रही है.
डॉक्टर्स के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा. लालू यादव और रोहिणी दोनों ठीक हैं. वहीं, लालू यादव का भी एक वीडियो आया है, जिसमें वो सबको धन्यवाद दे रहे हैं. वहीं, रोहिणी विक्ट्री सिग्नेचर दिखा के सबको धन्यवाद कह रही है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

