भैया राखी की लाज को बचाना, आदिवासी बहनों को नग्न परेड करने वालों को मिटाना, देखिये इस रक्षाबंधन पर तेज से क्या मांग गयी बहन रोहणी

    भैया राखी की लाज को बचाना, आदिवासी बहनों को नग्न परेड करने वालों को मिटाना, देखिये इस रक्षाबंधन पर तेज से क्या मांग गयी बहन रोहणी

    Patna-एक तरह देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में राजनीतिक फलक से पीएम मोदी की विदाई के लिए इंडिया गठबंधन की महाबैठक जारी है. 2024 के महाजंग के लिए रणनीतियां और कार्यनीतियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है. एक झंडे, एक चेहरे और सामूहिक प्रयास से कथित विभाजनकारी नीतियों से देश को मुक्त करवाने का दावा किया जा रहा है. इस बात का भरोसा दिलवाने की कोशिश की जा रही है कि हम सब एक हैं, और आसमान में अंधेरा चाहे जितनी भी घनीभूत हो, छंटता जरुर है, अब ना हमारी नीति में खोट हैं और ना ही नीयत छोटापन.

    राखी बंधाई में नफरती सांपों का फन कुचनले का वचन

    दूसरी ओर देश की राजनीतिक राजधानी होने का दावा करने वाले बिहार में एक बहन अपने भाई से राखी बंधाई में उन सरों को कुचनले का वचन मांग रही है, जिन्होंने मणिपुर में बहनों को नग्न परेड करवाया था, हम यहां बात कर रहें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहणी यादव उर्फ रोहणी आचार्य की. रोहणी आचार्य ने इस बार अपने भाई तेजप्रताप से राखी बंधाई में उन सरों को कुचलने का वचन मांगी है, जिन्होंने मणिपुर में आदिवासी बहनों का नग्न परेड करवाया. उनका सार्वजनिक बलात्कार किया.

     राखी बंधन के अवसर पर पटना में नहीं मुम्बई में हैं तेजस्वी

    ध्यान रहे कि इस राखी बंधन पर तेजस्वी पटना में नहीं है, वह राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने मुम्बई गये हुए हैं. हालांकि तेजप्रताप यादव भी पटना में मौजूद नहीं है, वह राखी बंधवाने के लिए गुड़गांव में है. जहां वह अनुष्का राव, चंदा यादव आदि बहनों से राखी बंधवा रहे हैं और इस बात का भरोसा दे रहे हैं कि जिस किसी ने भी मणिपुर की आदिवासी बहनों के साथ दुराचार किया है, ना उन्हे छोड़ा जायेगा और ना ही उन शक्तियों को जो इन दुराचारियों के साथ खड़ा है, लेकिन इस राखी के अवसर पर बहनों को तेजस्वी यादव का नहीं होना भी अखर रहा है. तेजस्वी को याद करते हुए रोहणी लिखती है कि हर बहना का बने अभिमान तू, बिहार में कर ऐसा भाई काम तू.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news