जदयू प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूट, अपराधियों ने की फ़ायरिंग   

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूट, अपराधियों ने की फ़ायरिंग

    वैशाली(VAISHALI): बिहार में लूट, हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें अब सरकार और पुलिस का कोई डर नहीं है. ये इसलिए कहा जा रहा है कि बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर ही अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.

    लूट के दौरान अपराधियों ने की फ़ायरिंग

    लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर महनार पुलिस पहुंची है. वैशाली एसपी मनीष ने कहा कि मौके पर पुलिस अधिकारी को भेजा गया है. जांच के बाद ही कुछ भी स्पस्ट बताया जा सकेगा. महनार थाना क्षेत्र के महिंदवारा में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का पेट्रोल पम्प स्थित है, इसी से अपराधियों ने लूट की है.  



    Related News