Road Accident: बस और ट्रक में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कई घायल, जानिए कहां हुआ हादसा

    Road Accident: बस और ट्रक में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कई घायल, जानिए कहां हुआ हादसा

    टीएनपी डेस्क: - अंबाला-दिल्ली- जम्मू राजमार्ग पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है. 20 से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना अंबाला जिले में हुई है. सभी लोग तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे.

    जानिए पूरा मामला विस्तार से

    ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से मिनी बस के माध्यम से लोग वैष्णो देवी जा रहे थे. अंबाला जिले में यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिस कारण से बस सीधे जाकर ट्रक से टकरा गई. ट्रक के कुछ ही दूरी पर बस चल रही थी. बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. बस में बैठे 20 अन्य लोग घायल हो गए.

    घायलों को अंबाला में भर्ती कराया गया

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस अंबाला दिल्ली-जम्मू-हाईवे पर ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में घायल 20 लोगों को अंबाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी दिलीप के अनुसार कुछ लोगों की हालत गंभीर है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news