जदयू कार्यालय का बदला पोस्टर, नीतीश के चेहरे के साथ लिखा 'जुमला नहीं हकीकत'

    जदयू कार्यालय का बदला पोस्टर, नीतीश के चेहरे के साथ लिखा 'जुमला नहीं हकीकत'

    पटना(PATNA):  नयी सरकार बनने के बाद आज जदयू कार्यालय में लगे पोस्टरों को भी बदल दिया गया है और जो नए पोस्टर लगाए गए उसमें कई नए स्लोगन लिखे गए हैं . सीएम नीतीश कुमार के चेहरे के साथ पोस्टर पर लिखा है, 'प्रदेश में दिखा अब देश में दिखेगा. एक पोस्टर में लिखा है, जुमला नहीं हकीकत' है. इस पोस्टर के जरिये कहीं ना कहीं केंद्र की सरकार पर हमला बोला गया है.

    अब जब नए पोस्टर लगाए हैं तो इसपर विपक्ष का रिएक्शन आना लाजमी है. वहीं ललन सिंह ने नए पोस्टर लगने पर कहा कि यह इसलिए लिखा गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कि जो सरकार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है. उसने 2014 में जो वादा किया एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया. इसके बाद एक इंटरव्यू में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा चुनाव में बहुत जुमला कहा जाता है. तो बता दें कि नीतीश कुमार ने बिहार में 17 वर्षों तक शासन किया कोई जुमला नहीं चलाया. जो वादा उन्होंने जनता से किया एक एक वादा उन्होंने पूरा किया. 2015 के चुनाव में बिहार की जनता को नीतीश कुमार ने कहा सात निश्चय लागू करेंगे और सभी सात निश्चय लागू है. सभी सात निश्चय पर काम लगभग पूरा हो गया. इसलिए हम लोग कह रहे हैं कि जुमला नहीं हकीकत चाहिए. 

    वहीं एक और पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा गया है प्रदेश में नहीं देश में दिखेंगे. नीतीश कुमार को जदयू पार्टी पीएम उम्मीदवार के रूप में लगातार दिखाने की कोशिश कर रही है और उसी को लेकर नीतीश कुमार के चेहरे के साथ इस पोस्टर में लिखा है, प्रदेश में दिखा अब देश में दिखेगा. इसको लेकर ललन सिंह ने कहा जिस नजरिए से आप देश को देख रहे हैं वह देश को देखने का नजरिया नहीं है. लक्ष्य बहुत बड़ा है आप बड़े लक्ष्य को छोटे दायरे में सोच रहे हैं. लक्ष्य बड़ा है भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध सभी पार्टियों को एक मंच पर लाना और एकजुट करना और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकना है. यह लक्ष्य है आप इस नजरिए से देखें. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news