सीए फाउंडेशन जून की परीक्षा का जल्द निकलेगा रिजल्ट, 31 जुलाई तक नतीजे हो सकते हैं घोषित

    सीए फाउंडेशन जून की परीक्षा का जल्द निकलेगा रिजल्ट, 31 जुलाई तक नतीजे हो सकते हैं घोषित

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) - सीए फाउंडेशन जून 2023 परीक्षा में शामिल छात्र को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ सकता है. ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ की और से आयोजित फांउडेशन परीक्षा के नतीजे जल्द आ जायेंगे. हालांकि, संस्थान की तरफ से सीए फाउंडेशन जून रिजल्ट 2023 की तारीख का एलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  इस महीने की आखिरी तारीख यानि 31 जुलाई तक नतीजे आ सकते हैं. आइसीएआइ सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023 डेट को लेकर कोई अपडेट किसी भी वक्त जारी कर सकती है.

    सीए फाउंडेशन परीक्षा जून

    आइसीएआइ ने 24 से 30 जून 2023 तक फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आयोजित की थी. सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नये पेज पर छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर भरना होगा. इसके बाद छात्र अपना स्कोर और रिजल्ट देख सकते हैं. स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए.

    फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई तक पूरी

    आइसीएआइ की ओर से दिसंबर 2023 सत्र में सम्मिलित होने के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई तक पूरी कर ली गई है. दिसंबर परीक्षाओं के लिए फॉर्म 19 जून से भरे जा रहे थे. वहीं, संस्थान ने दिसंबर परीक्षाओं की तारीख भी घोषित कर दी है. आइसीएआइ के अपडेट के मुताबिक दिसंबर 2023 सेशन के सीए फाउंडेशन एग्जाम 16 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news