धर्म-कर्म : मंगलवार के दिन करें ये 5 आसान उपाय, बन सकते है बिगड़े काम

    धर्म-कर्म : मंगलवार के दिन करें ये 5 आसान उपाय, बन सकते है बिगड़े काम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मंगलवार का दिन सनातन धर्म में बहुत विशेष माना जाता है.यह दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है.ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से पूजा करने से जीवन की परेशानियाँ कम होती हैं और रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते है. खासकर जिन लोगों के काम बार-बार बिगड़ जाते है या सफलता नहीं मिलती, उनके लिए मंगलवार के कुछ आसान उपाय बहुत लाभकारी माने जाते है.

     बन सकते है बिगड़े काम

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए.सबसे पहले हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना चाहिए.इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन में साहस बढ़ता है.दूसरा उपाय यह है कि हनुमान चालीसा का पाठ पूरे मन से करना चाहिए.इससे मानसिक शांति मिलती है और जीवन में आ रही बाधाएँ कम होती है.तीसरा, हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से रुके हुए कार्यों में गति आती है.चौथा उपाय यह है कि मंगलवार को लाल रंग का विशेष महत्व होता है। इस दिन लाल कपड़े पहनना या लाल फूल चढ़ाना शुभ फल देता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.

    जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए

    पाँचवाँ और महत्वपूर्ण उपाय यह है कि इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. भोजन, कपड़े या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन में अच्छे बदलाव आने लगते है.धार्मिक मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति इन सरल उपायों को सच्चे मन से करता है, तो उसके जीवन में धीरे-धीरे सुधार आने लगता है और बिगड़े हुए काम भी बनने लगते है. मंगलवार का दिन आस्था और विश्वास. का प्रतीक माना गया है.



    Related News