टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में धन वैभव को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. माता लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित है. इस दिन बहुत ऐसे काम हैं जिसे करने से बचना चाहिए वरना घर में दरिद्रता का वास होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और आर्थिक संपन्नता बनी रहती है. वहीं कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से बचना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए. कहा जाता है कि साफ-सफाई वाले घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए इस दिन घर और पूजा स्थल को विशेष रूप से साफ रखना शुभ माना जाता है.
महिलाओं का अनादर करना भी अशुभ
इसके अलावा शुक्रवार को किसी का अपमान करना या महिलाओं का अनादर करना भी अशुभ माना गया है.मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है.शुक्रवार के दिन उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है.खासकर किसी को पैसे उधार देना शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे धन हानि हो सकती है और आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है.
तामसिक भोजन और क्रोध से भी दूरी
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शुक्रवार को तामसिक भोजन और क्रोध से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस दिन शांत मन से मां लक्ष्मी की पूजा, दीपक जलाना और कन्याओं या जरूरतमंदों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

