NEET UG 2026 फीस रिफंड को लेकर NTA का बड़ा ऐलान, जानिए डेडलाइन

    NEET UG 2026 फीस रिफंड को लेकर NTA का बड़ा ऐलान, जानिए डेडलाइन

    TNP DESK: नीट यूजी-2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया को और भी ज्यादा आसान बना दिया है. एजेंसी ने एक नया पब्लिक नोटिस जारी कर उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन बैंक डिटेल्स जमा करने की सुविधा शुरू की है. अब छात्र सीधे पोर्टल पर जाकर अपने रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

    रिफंड पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को नीट यूजी-2026 के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन के बाद रिफंड लिंक पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरनी होगी.

    ऑनलाइन फॉर्म में अभ्यर्थियों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और बैंक का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा. सुरक्षा कारणों से कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है.

    एनटीए ने साफ किया है कि बैंक डिटेल्स केवल एक बार ही जमा की जा सकेंगी. एक बार सबमिट होने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. यह सुविधा 22 मई से 27 मई रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

    एजेंसी ने छात्रों को किसी भी प्रकार का चार्जबैक क्लेम करने से बचने की सलाह दी है. साथ ही उम्मीदवारों को ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने को कहा गया है.

     



    Related News