Good News : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, जानिए विस्तार से

    Good News : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, जानिए विस्तार से

     

    नई दिल्ली(NEW DELHI):- लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की गई है.अधिकांश लोग इसे चुनावी तोहफा के रूप में देख रहे हैं.देश के पेट्रोलियम मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आप लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए हर कदम उठा रही है.

    पेट्रोल और डीजल के दाम में कितनी कमी की गई 

    गुरुवार की देर शाम पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपए की कमी की गई है. राज्य सरकार के कर की वजह से दम और घटेंगे अलग-अलग राज्यों में इसके दम अलग है राजधानी रांची में पेट्रोल 99 रुपया 84 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था उसमें लगभग 2.10 रुपए की कमी होगी.

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम से आम लोग प्रभावित होते हैं.इसमें कमी कर केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है.इसे चुनावी नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

    उधर कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरीकों के ऐलान से ठीक एक-दो दिन पहले इस तरह की घोषणा लोगों को लुभाने का प्रयास है.देश की जनता मोदी सरकार के मंसूबे को समझ रही है.लोकसभा चुनाव में इसका जवाब वोट के माध्यम से देगी.



    Related News