IB Recruitment 2022: इंटेलीजेंस ब्यूरो में इन पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर तक करें अप्लाई 

    IB Recruitment 2022: इंटेलीजेंस ब्यूरो में इन पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर तक करें अप्लाई 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इंटेलीजेंस ब्यूरो(IB) में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाला युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो ने देश के विभिन्न शहरों में स्थित सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्यूरिटी असिस्टेंट / एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भारती निकली है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1671 पदों पर भर्ती की जाएगी.  

    इच्छुक व योग्य उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट, mha.gov.in पर जाकरअप्लाई कर सकेंगे.  बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी. वहीं.आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2022 तक है.

    आवेदन शुल्क 

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ आवेदन शुल्क भी देना होगा. आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

    शैक्षणिक योग्यता 

    इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए है. उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही, उस राज्य का मूल निवासी होना चाहिए जहां के लिए वे आवेदन करना चाहते हैं. इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को आवेदन के राज्य की किसी एक स्थानीय भाषा/बोली का भी ज्ञान होना चाहिए.

    आयु सीमा 

    उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानि 25 नवंबर 2022 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news