युवाओं के लिए खुशखबरी: पंचायती राज विभाग में 942 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई

    युवाओं के लिए खुशखबरी: पंचायती राज विभाग में 942 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई

    Bihar PRD Technical Assistant Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल बिहार पंचायती राज विभाग में बंपर पदों पर भर्ती निकली है. ये भर्ती टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून 2025 है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

    शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification)

    बिहार पंचायती राज विभाग में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. बता दें कि 40% पद राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से पास उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

    आयु सीमा(Age Limit)

    आवेदन करने की उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. OBC, EBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है. वहीं एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष है. 

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    निःशुल्क 

    कितनी मिलेगी सैलरी

    सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 27,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी.

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाएं।l

    होमपेज पर दिए गए Technical Assistant Vacancy के लिंक पर क्लिक करें

    अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

    अब रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन कर फॉर्म भरें

    फॉर्म को सबमिट कर इसका प्रिंटआउट लेकर रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news