न हथियार से और न ही हाथ से, मां ने चार साल के बच्चे को कैसे कत्ल कर डाला, पढ़िए 

    न हथियार से और न ही हाथ से, मां ने चार साल के बच्चे को कैसे कत्ल कर डाला, पढ़िए 

    Tnp Crime:- मां की ममता और मां का आंचल में ही इस  दुनिया बसती है. मां के बिना दुनिया की कल्पना अधूरी है. मां का स्थान जो जग में स्थापित है, उसे कोई नहीं ले सकता है. एक बच्चे को जब दर्द ,तकलीफ या कोई मुसिबत आती है, तो सबसे पहले अपनी मां को ही पुकारता है. हम समझ सकते हैं और जान सकते है कि कितनी अहमियत और सम्मान मां को मिला है. 
    लेकिन, यहां बात एक ऐसी मां की हो रही है, जिसने अपने ही लाड़ले को मारकर भागने के फिराक में थी . उसे मारकर अपनी जिंदगी से पीछा छुड़ाने वाली थी. वो भी मां ओर कोई नहीं, बल्कि एक बड़ी कंपनी की सीईओ थी और आज के जमाने के साथ चलने वाली थी. मंगलवार को ही कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार होने वाली मां सूचना सेठ की ही  बात हो रही है. अपने बच्चे की लाश लेकर फरार होने वाली थी. लेकिन, चकमा देने से पहले गिरफ्तार हो गई.
    उसने अपने  बच्चे का कत्ल करके अपने बैग में भर दिया था. अपनी इस  हत्या की कहानी को छुपा भी लेती. लेकिन, एक कहावट है कि चोर कितनी भी शातिर अंदाज से चोरी करे, उसकी चोरी पकड़ा ही जाती है. ऐसा ही हुआ गोव के होटल से फरार होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया. 

    न हाथ से और न हथियार से 

    पहली नजर में होटल में कत्ल का मामला लग रहा था. लेकिन, चार साल के बच्चे का पोस्टमार्टम हुआ, तो फिर ये बात सामने आई कि बच्चे को  किसी धारदार हथियार से नहीं मारा गया था. बल्कि तकिए या फिर कपड़े से उसके मुंह को दबा दिया गाया, जिसके बाद दम घुटने से उसकी तुरंत ही मौत हो गयी. यानि उसने न हाथ का इस्तेमाल किया और न ही हथियार का. बताया गया कि इसी के चलते बच्चे के शरीर से खून नहीं निकला और शरीर कुछ घंटे के बाद अकड़ गया 

    खुद को मारने की कोशिश 

    सूचना सेठ ने अपने बच्चे को मारने के बाद खुद अरनी जान  लेने की कोशिश की. इसके लिए धारदार कैंची  से अपनी कलाई काटने की फिराक में थी. इस दौरान होटल के कमरे में खून भी बहा. लेकिन, इसके बाद आत्महत्या का ख्याल मन से निकल गया और फिर अपने चार साल के मासूम की लाश को ठिकाने लगाने की सोची.  लेकिन, होटल की मेड को कमरे में मिले खून के बाद एक कलयुगी मां की असलियत दुनिया को पता लगी . असल में कमरे में मिला खून सूचना सेठ का था . जबकि, पुलिस बेटे का खून मान रही थी. 

    क्या है पूरा मामला 

    बतााया जा रहा है कि 6 जनवरी को सूचना सेठ छुट्टी मनाने के बहाने गोवा पहुंची थी.  यहां उसने उत्तरी गोवा के केंडोलिम में एक रुम बुक किया था. पुलिस का कहना है कि 7-8 तारीख की रात ही उसने अपने बेटे का कत्ल किया. अपने लाडले की लाश को बैग में भरकर 9 जनवरी की 1 बजे दोपहर टैक्सी बेंगलुरु जाने के लिए ली. होटल के कर्मियों ने फ्लाइट का सुझाव दिया, जिसे उसने नकार दिया था. इसके बाद सफाई के दौरान कमरे में खून मिला तो पुलिस को खबर की गई. 

    जो जानकारी अभी तक मिली है. इसके मुताबिक सूचना सेठ की शादी वेकेंटरमण से 2010 को हुई थी. सूचना  बंगाली मूल की , जबकि वेकेंटरमण केरल के रहने वाले हैं. दोनों का 2019 में एक बेटा हुआ था. लेकिन, 2020 से इनकी रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे. इनका तलाक हो गया था और कोर्ट ने बेटे को हफ्ते में एकबार मिलने की अनुमति दी थी. फिलहाल , अभी भी पूरी तफ्तीश इस खौफनाक वारदात की चल रही है. 


     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news