रतन टाटा को लॉस एंजेलिस में हुआ था प्यार, टाटा ने कहा , मुझे उसके जैसा कोई नहीं मिला जिससे मैं शादी कर सकूँ’ 

    रतन टाटा को लॉस एंजेलिस में हुआ था प्यार, टाटा ने कहा , मुझे उसके जैसा कोई नहीं मिला जिससे मैं शादी कर सकूँ’ 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिजनेस टाइकाँन रतन टाटा भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है. कई कारोबारी इन्हें अपना आइडियल मानते हैं. जिस तरह रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया है इसे इतने कम समय में करना आसान नहीं है. इतना ही नहीं रतन टाटा अपनी दरियादिली के लिए भी काफी जाने जाते है.  वह अपनी कमाई का अधिकतर हिस्सा चैरिटी और लोगों की मदद में दान करते हैं. आज टाटा ग्रुप नंबर वन ब्रांड बन चुका है. रतन टाटा ने अपनी जिंदगी की शुरुआत कैसे कि कैसे उन्होंने अपना बिजनेस बढ़ाया और आज उनका एंपायर कहां तक पहुंचा है इस बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं मगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में काफी कम लोग वाकिफ है.

    1962 का युद्ध की वजह से टूटा रिश्ता 

    रतन टाटा के पर्सनल लाइफ के बारे में उन्होंने कुछ बातें कही है एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने अपनी एक अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताया उन्होंने कहा कि एक लड़की उन्हें पहले मिली थी जिसके जैसा उन्हें दोबारा कोई नहीं मिला. रतन टाटा ने कहा कि ‘मेरी शादी लॉस एंजेलिस में लगभग हो ही गई थी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि मैं अपनी दादी के साथ जल्द ही भारत वापस आ रहा था. जिस महिला के साथ में शादी करने वाला था उसे भी जल्द भारत आना था लेकिन इस बीच भारत और चीन में 1962 का युद्ध शुरू हो गया और उसके बाद उनके पैरेंट्स ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया जिस वजह से हमारी शादी नहीं हो पाई’.

    मुझे कोई दुबारा ऐसा नहीं मिला 

    रतन टाटा ने अपने प्यार की कहानी को बताते हुए बताया कि उसे रिश्ते के बाद वह कुछ और रिलेशनशिप में आए लेकिन कोई भी ऐसा नहीं मिला जिन्हें वो अपनी वाइफ कह सकें. रतन टाटा ने बताया कि फिर उसके बाद उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. मैं काम में इतना व्यस्त हो गया कि फिर मुझे इसके लिए समय नहीं मिला. मैं लगातार ट्रैवल करने लगा जिसकी वजह से मेरे पास अपने लिए भी समय नहीं बचता था आज जब मैं पीछे पलट कर देखता हूं तो मुझे एक सेकेंड के लिए अफसोस जरूर होता है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news