उद्योग में पाया शिखर फिर निजी जिंदगी में अकेले क्यों रहे रतन टाटा? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

    उद्योग में पाया शिखर फिर निजी जिंदगी में अकेले क्यों रहे रतन टाटा? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रतन टाटा का नाम ऐसे उद्योगपतियों में शामिल है, जिन्होंने एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर सिर्फ तरक्की ही हासिल नहीं की, बल्कि अपनी सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा से लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई.उनके नेतृत्व में टाटा स्टील जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी ने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ, जिसका सपना कभी जमशेदजी टाटा ने देखा था लेकिन अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद रतन टाटा निजी जिंदगी में हमेशा अकेले ही रहे.उनकी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर आकर अधूरी रह गई, जहां उसे पूरा कर पाना शायद उनके बस की भी बात नहीं थी. आज हम रतन टाटा की निजी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे दिलचस्प किस्से के बारे में बात करने वाले है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है.

    क्यों अधूरी रह गई रतन टाटा की प्रेम कहानी

    रतन टाटा एक ऐसे सफल उद्योगपति थे, जिनका नाम मात्र ही उनके व्यक्तित्व को बताने के लिए काफी था. आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका नाम आज भी बड़े सम्मान और आदर के साथ लिया जाता है.रतन टाटा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी और एक दिलचस्प किस्सा देश के साथ साझा किया था. जब उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर खुलकर अपनी बात रखी उन्होंने बताया था कि वह एक लड़की से प्यार करते थे, लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई.आइए जानते है इससे जुड़ी पूरी कहानी.

    एक इंटरव्यू में रतन टाटा ने खुद किया था खुलासा

    रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा हुए कहा था कि जब वह 25 से 30 साल की उम्र के बीच थे, तब उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था.बात शादी तक भी पहुंच गई थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई.रतन टाटा के मुताबिक, जब वह अमेरिका के लॉस एंजिलिस में काम कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.रतन टाटा उस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे और उस लड़की से शादी भी करना चाहते थे. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने हमेशा के लिए उन्हें उनके प्यार से दूर कर दिया.

    पढ़े हैरान करने वाला किस्सा 

    रतन टाटा ने बताया था कि उनकी दादी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें भारत लौटना पड़ा। उन्होंने सोचा था कि उनका प्यार उनका इंतजार करेगा और शादी के बाद वह भारत आ जाएगी लेकिन उस समय भारत-चीन युद्ध का माहौल था और लड़की के परिवार वाले उसे भारत भेजने के लिए तैयार नहीं हुए.इसी वजह से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और रतन टाटा की प्रेम कहानी अधूरी रह गई.

    निजी जिंदगी को छोड़ काम पर दिया ध्यान

    कहा जाता है कि इस घटना का असर रतन टाटा की जिंदगी पर काफी गहराई से पड़ा.इसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह काम और जिम्मेदारियों में लगा दिया उन्होंने टाटा ग्रुप को नई दिशा देने के लिए दिन-रात मेहनत की.उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया और देश-विदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई.

    सफल बिजनेसमैन के साथ एक अच्छे इंसान

    रतन टाटा सिर्फ एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी माने जाते थे.उनके अंदर इंसानों से लेकर जानवरों तक के लिए बेहद प्यार और दया थी.वह हमेशा चाहते थे कि उनकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे. यही वजह है कि कोरोना काल में भी उन्होंने और उनकी कंपनी ने करोड़ों रुपये दान किए थे.

    सादगी की वजह से लोगों के दिल में बनाई जगह

    उनकी सादगी भी लोगों को काफी प्रभावित करती थी.अरबों की संपत्ति होने के बावजूद उनका रहन-सहन बेहद साधारण था.वह अक्सर युवाओं को मेहनत और ईमानदारी के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की सीख देते थे.रतन टाटा की कहानी यह साबित करती है कि जिंदगी में हर इंसान के कुछ अधूरे सपने होते है उन्होंने उद्योग जगत में बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन निजी जिंदगी में उनका प्यार अधूरा रह गया. शायद यही वजह थी कि उन्होंने शादी नहीं की और पूरी जिंदगी अकेले रहकर भी लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई.



    Related News