जगल में मंगल! लड़कों ने नाबालिग के साथ की ये शर्मनाक करतूत, जानिये क्या मामला

    जगल में मंगल! लड़कों ने नाबालिग के साथ की ये शर्मनाक करतूत, जानिये क्या मामला

    वैशाली (VAISHALI): समाज की किशोरियां कहां सुरक्षित हैं या यूं पूछा जाये कि लड़कियां आखिर सुरक्षित कहां हैं? जवाब से आप वाकिफ होंगे, कहीं नहीं! हमारी बेटियां और बहनें समाज में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, न घर में और न बाहर, न स्कूल में और न कॉलेज के अंदर. कभी घर में सोई लकड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया जाता है तो, तो कहीं काम पर गयी नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हो जाती है. ताज़ा मामला बिहार के वैशाली का है. यहां प्रेमी के साथ डेट पर गयी युवती लड़कों के दरिंदगी का शिकार बन गई. क्या है पूरा मामला, उसे जान कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

    क्या है मामला

    यह शर्मनाक वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है. शनिवार 10 सितम्बर को जंदाहा थाने के धंधुआ गांव की एक 15 साल की नाबालिग लड़की पास के बहशी गांव के एक लड़के के साथ सुनसान इलाके में डेट पर गयी थी. तभी गांव के 4 - 5 लड़को ने प्रेमी जोड़े को बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे. इस वीडियो में बंधक बना लड़का मनचलों के सामने कभी हाथ जोड़ता दिखा,, तो कभी सनकी लड़कों के  पैर पकड़ता दिख रहा है. वहीं अर्धनग्न हालत में लड़की मनचलों की छेड़खानी से बचने की कोशिश में जमीन पर बैठी सुबकती नजर आ रही है. लेकिन लफंगे लगातार उन्हें कभी पुलिस बुलाने की धमकी दे रहे हैं,  तो कभी गांव वालों के सामने उन्हें बदनाम करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. लफंगों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि कुछ संजय बाद उन सब ने मिलकर बंधक बनाई  लड़की के साथ दुष्कर्म  किया और उसका वीडियो भी बनाया,,  लफंगों का दुस्साहस देखिये की दुष्करण कर उन्होंने लड़की का वीडियो वायरल भी कर दिया.

    FIR दर्ज

    हालांकि देर शाम लड़की ने जंदाहा थाने में खुद के साथ हुई छेकहानी और रेप के मामले में 4 - 5 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई.      

    सवाल बड़ा है

    सवाल है कि समाज आखिर कहां जा रहा है. क्या प्रेम करना गुनाह बन चुका है! या अब प्रेम करने की सजा लड़की के साथ दुष्कर्म कर के दी जायेगी! समाज के दबंग का हौसला किसके सहयोग से इतना बुलंद है? कानून क्यों मौन है!

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news