रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई को

    रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई को

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई को होगा. पहले यह उद्घाटन तीन 19 जून को होना था. केंद्रीय मंत्री की व्यस्तता के कारण यह बदलाव किया गया है.

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जानकारी दी

    रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से आए पत्र के आधार पर कहा है कि रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 3 जुलाई को निर्धारित किया गया है. 19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अन्यत्र व्यस्तता की वजह से यह बदलाव किया गया. केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में नई जानकारी जारी की है.

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के बनकर तैयार हो गया है. लगभग 400 करोड़ से की लागत से यह कॉरिडोर बना है. इसके शुरू हो जाने से रांची शहर को यातायात की समस्या से बहुत राहत मिलेगी. मालूम हो कि इसी महीने राजेंद्र चौक- सिरम टोली फ्लाईओवर का उद्घाटन राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया.इसके उद्घाटन से भी रांची के लोगों को बड़ी राहत मिली है. राजेंद्र चौक सिरमटोली फ्लाईओवर झारखंड सरकार की प्रोजेक्ट है. जबकि रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर भारत सरकार के उपक्रम एन एच ए आई का है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news