रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन, चिकित्सा जगत में शोक

    रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन, चिकित्सा जगत में शोक

    रांची (RANCHI) :  राजधानी रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वे पिछले लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. डॉ. चक्रवर्ती के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है.

    कौन थीं डॉ. शोभा चक्रवर्ती

    डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित कर दिया था. रांची में वे एक विश्वसनीय नाम थीं. करीब सात साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वे फिर से अपने चैंबर में नियमित रूप से मरीजों को देखने लगीं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मरीजों से मिलने का उनका मन नहीं करता था. आपको बता दें कि डॉ. शोभा चक्रवर्ती झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं. वे रिम्स के स्त्री रोग विभाग की एचओडी भी थीं. उन्होंने रांची और झारखंड में लगभग 50 हजार मैटरनिटी केस सॉल्व किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news