रांची: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आवास की होगी जांच, हाउसिंग बोर्ड ने बताया नियम 

    रांची: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आवास की होगी जांच, हाउसिंग बोर्ड ने बताया नियम 

    रांची(RANCHI)- इंटरनेशनल क्रिकेट में जब रांची के राजकुमार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एंट्री की तो झारखंड का मान सम्मान बढ़ गया. देश ही नहीं बल्कि दुनिया में लोग महेंद्र सिंह धोनी के माध्यम से रांची और झारखंड को अच्छी तरह से जानने लगे. प्रत्येक झारखंड वासी महेंद्र सिंह धोनी पर गर्व करने लगा. सरकार ने महेंद्र सिंह धोनी को हरमू हाउसिंग कॉलोनी के वीआईपी एरिया में एक भूखंड गिफ्ट के तौर पर दिया. इस पर धोनी ने घर बनाकर रहना शुरू किया. लोगों के लिए महेंद्र सिंह धोनी का घर एक आकर्षण का केंद्र रहा है. लेकिन अब वे और उनके परिवार यहां नहीं रहता है. सिमलिया में उन्होंने फार्म हाउस बनाकर रहना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस आवास को उन्होंने किराए पर दे दिया है. हाउसिंग बोर्ड को जब इसकी जानकारी मिली तो वह सतर्क हो गया है.

    झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष ने क्या कहा जानिए

    महेंद्र सिंह धोनी का यह आवास हाउसिंग बोर्ड की ओर से गिफ्ट के तौर पर दिया गया था. यह आवास ना तो व्यावसायिक मक़सद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. ना ही इसे बेचा जा सकता है. हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी के इस आवासीय परिसर का उपयोग व्यावसायिक दृष्टिकोण से किया जाता है तो इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि सच्चाई क्या है. अगर ऐसा पाया गया कि यहां कोई कमर्शियल इंस्टीट्यूशन खोला जा रहा है तो इस नोटिस जारी किया जाएगा. अब देखना है कि महेंद्र सिंह धोनी इस संबंध में क्या कहते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news