रामगढ़ : बंद खदान में मिला युवक का शव, शनिवार की दोपहर से था लापता, जांच मे जुटी पुलिस

    रामगढ़ : बंद खदान में मिला युवक का शव, शनिवार की दोपहर से था लापता, जांच मे जुटी पुलिस

    रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ जिले के भदानीगगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक का शब बरामद किया गया है. युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृत युवक की पहचान सुजल करमाली (24) के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    शनिवार की दोपहर से लापता था युवक

    मिली जानकारी के अनुसार युवक सुजल करमाली शनिवार की दोपहर अपने घर से निकला था. लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी देऱ तक नहीं मिलने पर परिजनों ने भुरकुंडा पुलिस को लापता होने की जानकारी दी. इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि सुजल ने अंतिम बार अपने दोस्तों को बताया था कि वह तेतरिया के पोखरिया खदान पर है. इस जानकारी पर पोखरिया खदान के आसपास पुलिस ने खोजबीन शुरू की. जहां पुलिस ने युवक का बाइक सहित हेलमेट औऱ मोबाइल फोन बारामद किया. लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी पुलिस को सुजल की जानकारी नहीं मिली. अंत में जब पुलिस ने खदान ने पानी में तलाशी शुरू की तो उसी दौरान पुलिस को सुजल का शव बरामद किया गया. लाश मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोर्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

    जांच में जुटी पुलिस

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक के शोरूम में काम किया करता था. फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. फिलहाल युवक ने आत्महत्या की है या फिर नशे की हालत में यह हादसा हुआ है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा.





    Related News