राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने पीएमसीएच के डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, महागठबंधन पर बोला जोरदार हमला

    राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने पीएमसीएच के डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, महागठबंधन पर बोला जोरदार हमला

    पटना(PATNA): बिहार में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने आज पीएमसीएच के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से और उनके परिजनों से उनका हालचाल जाना.

    इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला और सीधे तौर पर कहा कि इन लोगों को कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे थे, उस वक्त वह लगातार समीक्षा करते थे. लेकिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कोई समीक्षा नहीं कर रहे हैं. हम उन से अनुरोध करेंगे कि समीक्षा करें. बिहार के लोग परेशान हैं.

     



    Related News