नफरत की राजनीति करती है केंद्र सरकार, राहुल गांधी के पदयात्रा को मिल रहा अपार सर्मथन: रंजीत रंजन

    नफरत की राजनीति करती है केंद्र सरकार, राहुल गांधी के पदयात्रा को मिल रहा अपार सर्मथन: रंजीत रंजन

    पूर्णिया(PURNIA): कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव रंजीता रंजन ने आज पूर्णिया में पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर पदयात्रा कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें जनता का आपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सीमांचल के इलाके में गृह मंत्री नफरत फैलाने के लिए आ रहे हैं लेकिन बिहार के लोग अतिथि देवो भव की तरह उनका सम्मान करेंगे. रंजीता रंजन ने कहा कि अमित शाह को बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे पर बात करना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से देश की सरकार नफरत  फैलाने का कार्य कर रही है.

    पदयात्रा से एकजुटता बढ़ेगी

    रंजीता रंजन ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की बात पर कहा कि नीतीश बाबू गठबंधन को जोड़ने में लगे हैं तो राहुल गांधी पदयात्रा कर लोगों का समर्थन ले रहे हैं. चुनाव 2024 में है ऐसे में अभी एकजुटता की बात हो रही है ना कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की.

    ज्ञानवापी फैसले का सम्मान

    वहीं, ज्ञानवापी मसले पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि यह देश ना हिंदू का है ना मुसलमान का इस देश में संप्रदायिक सद्भाव की जरूरत है, लेकिन केंद्र सरकार विद्वेष फैलाने में लगी है.



    Related News