राजीव मिश्रा बने पटना के नये एसएसपी, मानवजीत सिंह ढिल्लो को बनाया गया मध निषेध का DIG

    राजीव मिश्रा बने पटना के नये एसएसपी, मानवजीत सिंह ढिल्लो को बनाया गया मध निषेध का DIG

    पटना (PATNA): बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के सीनियर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को बदल दिया गया है. राज्य सरकार ने पटना में नये एसएसपी की तैनाती कर दी है.गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक राजीव मिश्रा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं, मानवजीत सिंह ढिल्लो को आर्थिक अपराध इकाई में डीआईजी बनाया गया है. बता दें कि मानवजीत सिंह ढिल्लो पहले ही डीआईजी पद पर प्रोन्नत हो चुके थे. लेकिन उन्हें पटना का एसएसपी बनाये रखा गया था. वहीं, राजीव मिश्रा वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे. उन्हें पटना के एसएसपी का जिम्मा दिया गया है.बता दें कि राजीव मिश्रा फिलहाल पोस्टिंग के इंतजार में पटना पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं. वहीं पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों का पिछले साल ही डीआईजी के रूप में प्रमोशन हो चुका था, लेकिन किसी नए विभाग में उनकी पोस्टिंग नहीं की जा सकी थी.



    Related News