Railway News : आसनसोल - झाझा रूट की कई Train रद्द तो कई में किया बदलाव,यात्रा करने से पहले देख ले यह ख़बर

    Railway News : आसनसोल - झाझा रूट की कई  Train रद्द  तो कई में किया बदलाव,यात्रा करने से पहले देख ले यह ख़बर

    देवघर(DEOGHAR): यात्रियों के लिए एक जानकारी है.अगर आप इस डेट को इस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए खास रहेगा.लंबी दूरी या कम दूरी के यात्रियों को रेलवे द्वारा इस दिन यह व्यवस्था की गई है.रेलवे द्वारा आसनसोल मंडल पर तुलसीटांड़ - लाहाबोन - नारगंजो - झाझा सेक्शन के अंतर्गत आसनसोल-झाझा सेक्शन के बीच किमी. 336/23-25 (तुलसीटांड़-लाहाबोन) और किमी. 361/10- 361/12 (नारगंजो-झाझा) के बीच अप मेनलाइन और डाउन मेनलाइन पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) सं. 33 और 37 में आरसीसी बॉक्स को लाँच करने के लिए 17.03.2024 (रविवार) को 06 घंटे (08.00 बजे से 14.00 बजे तक) के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की योजना है. परिणामस्वरूप, ट्रेनों के परिचालन को लेकर निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं .

    यह ट्रेने रहेगी रद्द

    1.03571 जसीडीह-मोकामा मेमू स्पेशल (16.03.2024 को रद्द किया गया)

    2.03769 जसीडीह-झाझा मेमू स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)

    3.03573
    जसीडीह-किऊल पैसेंजर स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया )

    4.03675
    आसनसोल-झाझा मेमू पैसेंजर (17.03.2024 को रद्द किया गया)
    5.03572
    मोकामा-जसीडीह मेमू स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)
    6.03770 झाझा-जसीडीह मेमू स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)
    7.03676
    झाझा-आसनसोल मेमू स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)
    8.03234
    झाझा-देवघर मेमू स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)
    9.03574
    किऊल-जसीडीह पैसेंजर स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)
    10.03233
    देवघर-झाझा मेमू स्पेशल (17.03.2024 को रद्द किया गया)


    इस ट्रेन का संक्षिप्त प्रारंभ/संक्षिप्त समापन रहेगा

    1.03273 देवघर-पटना मेमू एक्सप्रेस
    झाझा से संक्षिप्त प्रारंभ
    2.03274 पटना-देवघर मेमू एक्सप्रेस
    झाझा में संक्षिप्त समापन

    इन ट्रेनों का संक्षिप्त प्रारंभ/संक्षिप्त समापन

    1.03273 देवघर-पटना मेमू एक्सप्रेस झाझा से संक्षिप्त प्रारंभ
    2.03274 पटना-देवघर मेमू एक्सप्रेस झाझा में संक्षिप्त समापन

    यह ट्रेनों का पुनर्निर्धारण किया गया है
    1.13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 3 घंटे के लिए पुनर्निधारण (गोरखपुर से 16.03.2024 को होने वाली यात्रा)

    2.02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 4 घंटे के लिए पुनर्निधारण

    3.13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस धनबाद से 3 घंटे के लिए पुनर्निधारण

    4.12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस
    कोलकाता से 1 घ. 30 मि. के लिए पुनर्निधारण

    5.22197 कोलकाता-झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस
    कोलकाता से 2 घ. के लिए पुनर्निधारण

    6.22348 पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

    पटना से 3 घं. 40 मि. के लिए पुनर्निधारण

    7.13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस/पटना से 1 घंटे के लिए पुनर्निधारण

    8. 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 2 घ. 30 मि. घंटे के लिए पुनर्निधारण (नई दिल्ली से 16.03.2024 को होने वाली यात्रा)
    9. 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस रक्सौल से 1 घ. 30 मि. के लिए पुनर्निधारण

    10. 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस बक्सर से 3 घ. 30 मि. के लिए पुनर्निधारण.

    इसके अलावा, 16.03.2024 को उत्तर मध्य रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे पर नंगल डैम से शुरू होने वाली 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की यात्रा को 5 घंटे के लिए नियंत्रित किया जाएगा जबकि 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस को आसनसोल मंडल में 1 घंटा 5 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा.यात्रियों को  इस यात्रा में होने वाली असुविधा के लिए  रेलवे ने अत्यंत खेद जताया है.



    Related News