Railway Recruitment 2025: साउथर्न रेलवे  में निकली भर्ती, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स करें अप्‍लाई

    Railway Recruitment 2025: साउथर्न रेलवे  में निकली भर्ती, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स करें अप्‍लाई

    TNP DESK- रेलवे में एक और भर्ती निकाली गई है. साउथर्न रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत ये भर्ती निकाली है.  आवेदन 13 सितंबर से शुरू हो गया है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcmas.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता 

    लेवल - 1 के लिए 10वीं पास या आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए. 

    लेवल -2/3 के लिए 12वीं पास या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए 

    लेवल 4/5 के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए 

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. 

    आवेदन शुल्क 

    एससी, एसटी, महिला/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अन्य सभी उम्मीदवार को 500 रुपए शुल्क लगेगा.

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    18,000 - 29,200 रुपए प्रतिमाह

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवार का चयन स्पोर्ट्स ट्रायल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा. इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी 

    ऐसे करें आवेदन :

    आवेदन करने के लिए आरआरसी चेन्नई की ऑफिशियल वेबसाइट rrcmas.in पर जाएं.

    अब होमपेज पर Online Registration For Sports Quota For the Year 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें

    अब रजिस्ट्रेशन करें

    अब रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें और  मांगे गए डिटेल भरें

    अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    फॉर्म  सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news