सीतामढ़ी जेल में DM और SP के नेतृत्व में छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद 

    सीतामढ़ी जेल में DM और SP के नेतृत्व में छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): सीतामढ़ी जेल में डीएम और एसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई है. दरअसल जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए छापेमारी की गई. बता दें कि डीएम मनेष कुमार मीना और एसपी हरकिशोर राय के निर्देशन में अधिकारियों की टीम ने करीब तीन घंटे तक विभिन्न वार्डों की गहन पड़ताल की है. जहां से 2 एंड्राइड मोबाइल, 1 बटन मोबाइल, 1 चाकू और कुछ गांजा/खैनी बरामद किया गया है. एसपी हरकिशोर राय ने बरामदगी को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जिले में छापेमारी सुबह साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक की गयी.

    इस छापेमारी में  डीएम एसपी के अलावा डीडीसी विनय कुमार, एसडीओ सदर राकेश कुमार, एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार, अंचल निरीक्षक टाउन डीके सिंह, इंस्पेक्टर सुबोध मिश्रा, नगर थानाध्यक्ष, बाथनाहा थानाध्यक्ष और पुनौरा थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.



    Related News