मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर कई कोचिंग संस्थानों में रेड, ली गई तलाशी

    मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर कई कोचिंग संस्थानों में रेड, ली गई तलाशी

    पलामू (PALAMU) : इंटर और मैट्रिक की परीक्षाओं को लेकर पलामू के कई कोचिंग संस्थानों में पुलिस ने छापेमारी की है. इसके साथ ही मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों की तलाशी ली गई भी ली गई. हालांकि छापेमारी के दौरान कुछ बरामद नहीं हुआ है. वहीं कोचिंग संस्थानों से कागजात की जांच की गई.

    वहीं परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पलामू के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने बताया कि मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर पूरे पलामू में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो संबंधित केंद्राधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. पलामू में 76 केंद्रों में मैट्रिक और 40 केंद्रों में इंटर की परीक्षा होनी है, जिसमें 67,262 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. वहीं मैट्रिक में 34,665 और इंटर के विभिन्न संकायों में 32,597 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news