टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अब तक आपने किसी मशीन या गैजिट को बैटरी से चलते सुन होगा पर क्या आपने किसी इंसान को बैटरी से चलते सुना या देखा है? यदि किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बन्द हो जाए तो वो व्यक्ति तुरंत मर जाएगा. बिना धड़कन जीवन संभव ही नहीं है. मगर ऐसे में हम आपको ये बताएं कि दुनिया में एक ऐसी महिला है जिसकी धड़कन बंद है मगर सासें फिर भी चल रही है. जी हां सुनने में भले ही ये अजीब लग रहा हो या आपको यकीन न हो मगर ये बिल्कुल सच है. ये महिला अमेरिका की रहने वाली है. ये महिला अमेरिका के बोस्टन की रहने वाली है. जिसकी उम्र 30 वर्ष है. ये महिला एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है. इस बीमारी की वजह से यह महिला बिना दिल की धड़कन के जी रही है. यह ऐसी अजीबो गरीब बीमारी है, जिससे उसकी पल्स रुक गई है. यह महिला बैटरी के सहारे जिंदा है.
इस डिवाइस के मदद से जिंदा है महिला
इस महिला को irreversible dilated cardionypothy नाम की अजीबो गरीब बीमारी है. इस बीमारी की ही वजह से महिला के दिल की धड़कन नहीं चलती और इसकी सांस बैटरी के सहारे चल रही है और यह जीवित है. यह महिला जिस डिवाइस का इस्तेमाल करती है उसका नाम ले फ्ट वेंट्रिकुलर एसिस्ट डिवाइस है. यह ऐसी डिवाइस है जो आपको धड़कन धड़कने में मदद करता है यानी यह दिल को पंप करता रहता है. या तो इस महिला को इस बैटरी के इस्तेमाल से अपना जीवन चलाना होगा या फिर इस बीमारी से निजात पाने के लिए उसे अपना हाथ ट्रांसप्लांट कराना जरूरी है.


