Viral Video : निजी विद्यालय के बच्चों से भरा बस रेलवे ट्रेक में फंसा, देखें कैसे बची Students की जान

    Viral Video : निजी विद्यालय के बच्चों से भरा बस रेलवे ट्रेक में फंसा, देखें कैसे बची Students की जान

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद निजी विद्यालय के व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो तिलरथ स्टेशन के पूर्वी रेलवे गुमटी की है. वहीं, इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रेलवे का फाटक खुला हुआ है और एक स्कूली बस रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच खड़ी है. इस दौरान रेलवे परिचालन भी बाधित रही और दो-दो ट्रेनें लंबे समय तक तिलरथ गुमती के समीप खड़ी रही.

    बच्चों से भरी बस रेलवे ट्रेक पर फंसी

    दरअसल, बीते शुक्रवार को जिस वक्त बच्चों से भरी बस रेलवे ट्रैक पार कर रही थी उसी वक्त बस में तकनीकी खराबी आ गई और बस रेलवे ट्रैक पर ही रुक गई. जिसके बाद वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और रेलवे ट्रैक के बाहर खड़ा कर दिया. बच्चों को बाहर निकालने के बाद बस को धक्का मारकर रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला गया, जिसके बाद ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया.

    रेलवे गेटमैन की समझ से डला बड़ा हादसा

    बता दें कि उसी वक्त और उसी ट्रेक से दो ट्रेन गुजरने वाली थी. अगर सही समय पर रेलवे गेटमैन के द्वारा जानकारी नहीं दी जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. आप सोच सकते हैं कि अगर मानवरहित फाटक पर ऐसी परिस्थिति बनती तो किसी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जरूरत है कि निजी विद्यालय अपने संसाधनों को दुरुस्त रखें ताकि आगे ऐसा कोई हादसा ना हो सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news