राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को आएंगी रांची, इस समारोह में लेंगी हिस्सा, जानिए पूरा शेड्यूल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को आएंगी रांची, इस समारोह में लेंगी हिस्सा, जानिए पूरा शेड्यूल

    रांची (RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आ रही हैं. वह बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में 15 फरवरी को शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है. राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जायेंगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में होगी. उनकी सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. सुरक्षा में 10 आइपीएस अधिकारी की भी तैनाती होगी. 14 व 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी. इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जायेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news