बस्ता(BASTA): बस्ता पंचायत के स्थानीय लोगों से संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि हम गांधी जी का फोटो लेकर चले हैं, याद रखिए गांधी के सामने समाज खड़ा हो गया तो देश आजाद हो गया. आप लोग फिर से गांधी के साथ एक बार खड़े होइए और आप की गरीबी दूर होगी. साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन सुराज पदयात्रा में हम आपको सिखाने और समझाने आए की आप लोग कोई लालू, नीतीश या मोदी किसी के नाम पर वोट मत डालिए बल्कि बिहार के बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट कीजिए. आप खुद नहीं जागेंगे तो नीतीश कुमार या मोदी जी आपकी जिंदगी नहीं बदल सकते हैं. आपको अपने वोट की कीमत समझ में आनी चाहिए.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

